कप्तानगंज (बस्ती)। हरियाणा से मंगलवार को मजदूर का शव घर लाने पर कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर सबकी आंखें भर आईं। परिजनों ने शव का सूरदास कुटी पर अंतिम संस्कार कर दिया।
हरैया क्षेत्र के अतरौड़ा (रकबा) गांव के रहने वाले 25 वर्षीय राजू पुत्र दयाराम दो साल से हरियाणा के हरिनगर में एक डेयरी पर काम करता था। घर से दो माह पहले वह हरियाणा गया था। 10 अगस्त की रात सात बजे वह डेयरी पर हीटर से खाना बना रहा था। अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। रात होने के कारण काफी देर तक वह मौके पर ही पड़ा रहा। जब मालिक डेयरी पर पहुंचा, तब तक राजू की मौत हो चुकी थी। संवाद