फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दुकानदार की बाइक लेकर भागा मजदूर गिरफ्तार

Fri, 07 Jul 2023 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने दुकानदार की बाइक चोरी करके भागे मजदूर को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गई।
विज्ञापन

इस संबंध में शहर के कोतवाली क्षेत्र के रंजीत चौराहा निवासी ओम प्रकाश जायसवाल ने केस दर्ज कराया था। तहरीर में बताया था कि उनकी दुकान पर सिद्धार्थनगर जिले के डिड़ई थानाक्षेत्र के सिकटा निवासी रवींद्र चौधरी मजदूर था। चार मई को शाम चार बजे वह बिना किसी को कुछ बताए उनकी बाइक लेकर भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर रवींद्र चौधरी की तलाश शुरू की। एसएचओ विनय कुमार पाठक ने बताया कि थाने के एसआई संतोष कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल सुमंत राय, विद्याशंकर यादव व कांस्टेबल मनीष यादव ने ब्लाक रोड तिराहे से बृहस्पतिवार सुबह सवा 10 बजे रवींद्र चौधरी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें