फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: करंट से मजदूर झुलसा, जिला अस्पताल रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। पैकोलिया थाना क्षेत्र के भौखडी विद्युत ट्रांसमिशन परिसर के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में आई खराबी को देखने गया मजदूर करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए हर्रैया सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सक नंदलाल यादव ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जनपद लखीमपुर के तुकुनिया थाना क्षेत्र के राम नगर निवासी बीर प्रकाश (35) पुत्र विजय सिंह शुक्रवार सायं करीब पौने सात बजे भौखडी विद्युत पारेषण लाइन के बाहर एलटी लाइन पर लगे ट्रांसफाॅर्मर में आई खराबी को देख रहा था। तभी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें