बस्ती। परशुरामपुर थानाक्षेत्र में दो सगी बहनों का अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। इसी थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती ने तहरीर देकर बताया है कि उनके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने घर पर खेत-बारी के लिए लखीमपुर खीरी जिले से सूरज कुमार नाम के मजदूर को नवंबर 2024 में बुलाया था। तभी से वह गांव में रह रहा था। आरोप है कि दो-तीन महीने के बाद उसने गलत तरीके से उनका और उनकी बहन का फोटो हासिल कर लिया। उसे अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। आरोपी एक यू-ट्यूब चैनल भी चलाता है। परशुरामपुर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर आरोपी सूरज कुमार की तलाश शुरू कर दी है। एसएचओ दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपी लखीमपुर खीरी का रहने वाला है। उसके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।