महराजगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सोमा गांव निवासी 45 वर्षीय पल्लेदार सूर्यनारायण चौधरी की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार सुबह उन्हें शौचालय में गिरने के बाद ब्रेन हैमरेज हुआ था। परिजन उन्हें कैली होते हुए लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताकर घर ले जाने की सलाह दी थी। गांव पहुंचने पर हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सीएचसी कप्तानगंज ले गए। वहां डॉक्टरों ने सूर्यनारायण को मृत घोषित कर दिया। वह पल्लेदारी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, नौ और सात वर्ष के दो बेटे तथा तीन साल की बेटी है। कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रभारी निरीक्षक आलोक श्रीवास्तव ने मौत की सूचना मिलने और आवश्यक जानकारी जुटाने की बात कही। संवाद