फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सरयू नहर में डूबने से मजदूर की मौत

Sun, 04 Jun 2023 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनहा। सोनहा थाना क्षेत्र के द्वारिका चक स्थित ईंट-भठ्ठे पर काम करने वाले मजदूर का शव सरयू नहर में उतराया मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया नहर में डूबने से मौत का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

झारखंड प्रदेश के लातेहर जिले के महुआडांड़ गांव निवासी सुरेंद्र उरांव (28) पुत्र अनिल उरांव द्वारिका चक स्थित नव दुर्गा ईंट भट्ठे पर परिवार के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह आठ बजे भट्ठे के पूरब तरफ से गुजर रही सरयू नहर खंड चतुर्थ की बड़ी नहर में नहाने गये थे। जाने से पहले अपनी पत्नी नैंसी नगेसिंया को बताकर वह निकले थे। काफी देर तक वापस नहीं आने पर पत्नी परेशान होकर इधर-उधर उसे तलाशने लगी। दोपहर करीब ढाई बजे नैंसी सरयू नहर की तरफ उसको खोजने गई तो नहर में उतरा रहे पति के शव पर नजर पड़ी। शोर मचाया तो अन्य साथी मजदूर मौके पर पहुंच गए और शव को बाहर निकलवाया। बताया जा रहा है कि मृतक सुरेन्द्र करीब आठ माह पहले भट्ठे पर गांव के लोगों के साथ रोजी रोटी की तलाश में परिवार के साथ आया था। उस पर पत्नी और दो साल के बेटे रितिक उरांव की जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें