फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैब टेक्नीशियन व दुकानदार के घर में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लैब टेक्नीशियन और दुकानदार के घर चोरी
विज्ञापन

ताला तोड़कर चोरों ने नकदी और गहने चुराए
छावनी थाने के विक्रमजोत कस्बे में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत। छावनी थानाक्षेत्र के विक्रमजोत बाजार में शनिवार रात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर दो घरों से कुल 85 हजार नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के साथ ही चोरों की तलाश शुरू कर दी है। विक्रमजोत पुलिस चौकी से महज कुछ ही दूर सर्विस रोड पर स्थित पाटनदीन साहू के मकान में के डॉ. रविप्रकाश किराए पर रहते हैं। वह कस्बे के एक नर्सिंग होम में लैब टेक्नीशियन पद पर तैनात हैं। डॉ. रवि प्रकाश शनिवार की रात ड्यूटी से लौटे तो कमरे का टूटा ताला देख दंग रह गए। कमरे में रखी आलमारी से 35 हजार रुपया नहीं मिला। वहीं, महेश साहू के मकान में घुसकर अलमारी और बॉक्स को तोड़कर उसमें रखी नकदी और सोने के गहने लेकर चंपत हो गए। कस्बा निवासी महेश साहू का मकान काफी दिनों से बंद था। वह दिल्ली में सपरिवार रहकर परचून की दुकान चलाते हैं। उनके घर से अलमारी में रखी दो सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र और लाकेट सहित 50 हजार नकदी को चोर समेट ले गए। सूचना पर थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव और विक्रमजोत पुलिस चौकी प्रभारी मनीष जायसवाल मौके पर पहुंचे। टीम ने मकान मालिक पाटनदीन साहू और डॉ. रविप्रकाश से घटना के संबंध में जानकारी ली। थानाध्यक्ष छावनी ने बताया कि शंकरपुर निवासी पाटनदीन साहू की तहरीर मिली है, छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें