पालतू कुत्ते से कटवाया, दो पर मुकदमा
बस्ती। रंजिशन पालतू कुत्ते को इशारा करके कटवाने का एक मामला पुरानी बस्ती पुलिस तक पहुंचा। बुधवार को दो भाइयों पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस तफ्तीश में जुट गई है। थानाध्यक्ष सर्वेश राय ने बताया कि इसी थाने के डफाली टोला निवासी राजेश ने आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिसमें कहा गया है कि होली के दिन 10 मार्च को सुबह करीब आठ बजे मोहल्ले के सनी व रवि ने अपने पालतू कुत्ते को इशारा करके उसके पीछे दौड़ा दिया। कुत्ते ने खदेड़कर राजेश को काट लिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
---