फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कुर्मी महासभा ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

Wed, 31 May 2023 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
भारतीय कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों राज्यपाल संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन
बस्ती। भारतीय कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रदेश संगठन सचिव आर के सिंह पटेल के नेतृत्व में जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर भेजे ज्ञापन में मांग की गयी है कि ग्राम पंचायत अधिकारी 2023 के भर्ती ओबीसी आरक्षण में पिछड़े वर्ग को नियमानुसार आरक्षण का लाभ दिया जाय। वाराणसी जनपद के बैरवन, करनाडांडी, मिल्की तक एवं मोहनसराय आदि गांवों के किसानों की जमीनों को अतिक्रमणमुक्त कराया जाए। मौके पर प्रदेश संगठन सचिव बद्री प्रसाद चौधरी, मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी, जिला अध्यक्ष डॉ विजय कुमार वर्मा, अशोक कुमार वर्मा, केसी चौधरी, अरुणेंद्र पटेल, पतिराम आजाद, शिवकुमार, सुभाष, राम बसंत, साधु शरण, सुनील कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें