फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कुंती ने कृष्ण से मांगा सारे संसार का दुख

Thu, 11 Sep 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी। क्षेत्र के रामरेखा मंदिर परिसर में पितरों के निमित्त श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास पं. धर्मेंद्र धर द्विवेदी ने रोचक कथा सुनाई। कहा कि जब उत्तरा के गर्भ में पल रहे शिशु की भगवान ने ब्रह्मास्त्र से रक्षा की तो सारे पांडव भगवान के श्री चरणों में साष्टांग प्रणाम किया। कहा कि भगवान छोटों को आशीर्वाद देते हैं और बड़ों को स्वयं प्रणाम करते हैं। आगे बताया कि भगवान श्रीकृष्ण अपनी बुआ कुंती को कुछ मांगने के लिए कहा। कुंती ने कहा कि प्रभु मुझे संसार के सारे दुख दे दो। क्योंकि दुख में आपकी याद हमें आती रहेगी। हमारे हर दुख में आप खड़े रहिए, हमें सुख नहीं चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें