फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कुलदीप बने एसोसिएट एनसीसी आफिसर

Tue, 25 Mar 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बस्ती के कुलदीप चौधरी को एसोसिएट एनसीसी आफिसर बनाया गया है। वह रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी (सिद्धार्थनगर) में शिक्षक हैं। 45 दिनों तक कठिन पीआरसीएन कोर्स पूर्ण करने के बाद उन्हें एनसीसी में यह पद हासिल हुआ है। कुल दीप मूल रूप से जिले के हाथा बुजुर्ग- बेलहरा के रहने वाले हैं। पूरी मेहनत से उन्होंने पीआरसीएन कोर्स पूर्ण किया है। 47 यूपी बटालियन एनसीसी बस्ती के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल प्रशांत कुमार ने रैंक लगाकर उनको सम्मानित किया। सूबेदार मेजर सुरेंद्र कुमार, मेजर राजेंद्र बौद्ध, कैप्टन डॉ. संदीप कुमार सिंह, लेफ्टिनेंट डॉ. राजेश यादव एवं लेफ्टिनेंट जितेंद्र कुमार शाही ने बधाई दी है। रैंक लगने के बाद कुलदीप ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर संदीप मौर्य, वशीर अहमद, प्रेम कुमार, हवलदार, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें