फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तीन दिन पहले समाप्त हो चुका है मेला... कुआनो-मनवर संगम तट की नहीं हुई सफाई

Fri, 03 May 2024 04:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पवित्र नदी और मंदिर परिसर में उड़कर जा रहा तट पर पड़ा कचरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। लालगंज स्थित कुआनो-मनवर संगम तट पर आयोजित पांच दिवसीय मेला 29 अप्रैल को ही समाप्त हो चुका है। मगर, अब तक नदी के तट की सफाई नहीं कराई गई। स्थानीय लोगों की शिकायत पर बृहस्पतिवार को तट का जायजा लिया गया तो चारों ओर गंदगी और कूड़े का ढेर नजर आया। मेला स्थल पर पड़े पॉलिथीन तेज हवा के साथ उड़कर नदी में जा रही है।
विज्ञापन

25-29 अप्रैल तक कुआनो-मनवर संगम तट पर मेले का आयोजन हुआ। मेला समाप्त हुए तीन दिन बीत चुके हैं। मगर, अब तक नदी के तट की सफाई नहीं कराई गई। मेले के बाद संगम तट पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इसके बावजूद अधिकारी उदासीन हैं। तट पर फैला कचरा तेज हवा के साथ मुक्तेश्वर नाथ मंदिर और पवित्र नदी में उड़कर जाकर रहा है। स्थानीय निवासी अजय कुमार, बलिराम गौड़, जगदंबा शुक्ला आदि ने बताया कि तट पर पड़ा कचरा सड़ रहा है। हवा के साथ बदबू मंदिर और आसपास के घरों में फैल रही है। इसके बाद भी कोई अधिकारी सफाई कराने को लेकर गंभीर नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

...
कोट
तेज हवा और धूप के कारण सफाई नहीं हो पा रही है। सफाई कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं शुक्रवार तक तट की सफाई करा दी जाएगी।
-सुभाष चंद्र, एडीओ पंचायत, कुदरहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें