फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कोटेदारों का 30 हजार रुपये प्रति माह मानदेय की मांग

Wed, 17 Jul 2024 03:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- विरोध प्रदर्शन कर डीएम व डीएसओ को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

- नियमित कमीशन न मिलने से खफा हैं कोटेदार
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मंगलवार को कोटेदारों ने विरोध प्रदर्शन कर डीएम व डीएसओ को ज्ञापन दिया। कोटेदारों की मांग है कि खाद्यान्न वितरण के एवज में उन्हें प्रति माह 30 हजार रुपये की मानदेय दी जाए। आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनोद ने बताया कि खाद्यान्न वितरण के बाद उन्हें मिलने वाला कमीशन हर माह नियमित रूप से नहीं मिल रहा है।
कोटेदारों का आरोप है कि मई व जून माह का कमीशन अभी तक पर नहीं मिला है। ई-पॉस मशीन का सर्वर आए दिन बाधित रहता है, जिससे वितरण करने में परेशानी आती है। शिकायत करने पर भी ई-पॉस मशीन की कंपनी के कर्मी समस्या सुनवाई नहीं करते हैं। बताया कि 200 रुपये प्रति क्विंटल या 30 हजार रुपये प्रति माह खाद्यान्न वितरण का कमीशन मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदारव कोटेदारों की दुकान तक खाद्यान्न नहीं पहुंच रहे हैं। इस बारे में अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा कोटेदारों ने ई-केवाईसी करने के लिए अलग से मानदेय की मांग की है। मौके पर सुरेंद्र कुमार चौहान, अरुण कुमार, संजय, रवींद्र कुमार, अजय कुमार, राम प्रसाद, बलवंत, गंगाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें