फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कोटेदारों ने मांगा 300 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन

Fri, 03 Nov 2023 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मानदेय बढ़ाने के लिए बैठक में की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। आदर्श वेलफेयर कोटेदार एसोसिएशन की बैठक ब्लॉक उपाध्यक्ष अशोक पांडेय के नेतृत्व में कस्बे में हुई। इसमें प्रति क्विंटल अनाज वितरण के एवज में कोटेदारों को मिलने वाले 90 रुपये कमीशन की जगह 300 रुपये की मांग की गई।
एसोसिएशन के महासचिव दीपक नारायण राय ने कहा कि शासन से दो हजार रुपये मानदेय मिलता है। इतने कम मानदेय में घर चला पाना कोटेदारों के लिए संभव नहीं है। कोटेदार संगठित नहीं है यही कारण है कि उनका शोषण किया जा रहा है। संगठित होकर ही मांगों को दमदारी से उठाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर मिश्रा ने कहा कि कोटेदार को विभाग से मिलना वाला अनाज पूरा नहीं होता है। हर बोरे में पांच से दस किलो तक अनाज कम होता है। यदि इसकी शिकायत करो तो अफसर उलटा कोटेदार पर ही कार्रवाई कर देते हैं। इस मौके पर राधे रमण, तजम्मुल, ओम प्रकाश राय, अतुल मिश्रा, जोखूराम, राजबली, पलटू राम, तेज नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें