कोरोना : दो मिले पॉजिटिव, चार हुए स्वस्थ
संवाद न्यूज एजेंस़ी
बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से बृहस्पतिवार को आई कोरोना जांच की रिपोर्ट में दो पॉजिटिव केस मिले हैं। जिले में अब तक 5048 संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें से 97 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान मं 46 एक्टिव केस हैं। पुराने पॉजिटिव मरीजों में चार की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 4905 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि 531 संदिग्धों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिले में 35 स्थान कंटेनमेंट जोन हैं। इसमें सदर क्षेत्र में 12, हर्रैया में 11, भानपुर में छह जबकि रुधौली में छह स्थान कंटेनमेंट जोन घोषित हैं।