छह हुए स्वस्थ, एक शख्स मिला संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से कोरोना से शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में एक शख्स पॉजिटिव मिला। जनपद में अब तक 4997 संक्रमित मिले हैं। इसमें से अब तक 97 लोगों की मौत हो चुकी है। 4839 मरीज स्वस्थ होने के बाद घर भेजे जा चुके हैं। इसमें से छह शुक्रवार को स्वस्थ हुए। वर्तमान में जिले में 61 एक्टिव केस हैं। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी। उन्होंने बताया कि 1133 संदिग्धों की रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में 45 स्थान कंटेनमेंट जोन हैं। इसमें सदर क्षेत्र में 24, हर्रैंया में 14, भानपुर में एक जबकि रुधौली में छह स्थान कंटेनमेंट जोन हैं। यहां आवागमन पर प्रतिबंध है। अब तक 255439 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें 254306 की जांच प्राप्त हो चुकी है। जिसमें 249309 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।