नगर बाजार। थाना क्षेत्र के टेमा बाग पुलिया के पास पुलिस ने सोमवार दोपहर एक युवक को नाजायज़ चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मो. समीम (30) निवासी नौगढ़ से एक अदद अवैध चाकू बरामद किया। एसओ विश्वमोहन राय ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। संवाद