फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: झांसा देकर किशोरी से करता रहा दुष्कर्म, शादी की बात पर मुकर गया प्रेमी

Tue, 02 Aug 2022 09:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बालिका का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले के पैकोलिया थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी से शादी का झांसा देकर उसे बहलाकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पैकोलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बहन से थानाक्षेत्र के भौंखरी गांव निवासी जय सिंह कई वर्षों से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा।

वह 15 जुलाई की शाम करीब 7:00 बजे उसे घर से बहला कर भगा ले गया और लखनऊ ले जाकर रहने लगा। बालिका जब शादी करने का दबाव बनाने लगी तो युवक ने शादी से इनकार कर दिया और उसे लाकर थानाक्षेत्र के परसा तिराहे पर 25 जुलाई को छोड़ दिया। किशोरी घर पहुंची और रो रोकर आपबीती परिवार वालों को बताई।
विज्ञापन


पीड़िता की बातें सुन परिवार के लोग दंग रह गए। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बालिका का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें