फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में किसान मेला 8 अक्तूबर से

Sat, 27 Sep 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या में 8 एवं 9 अक्तूबर को दो दिवसीय राज्य स्तरीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। कृषि विज्ञान केंद्र बंजरिया के अध्यक्ष एसके तोमर ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रौद्योगिकी और किसानों का साथ पर आधारित विकसित उत्तर प्रदेश- 2047 रखा गया है। इसके माध्यम से विश्वविद्यालय द्वारा विकसित नवीनतम प्रजातियों, गो आधारित प्राकृतिक खेती, श्री अन्न उत्पादन एवं प्रसंस्करण तकीक, कृषि यंत्रों उर्वरक के संतुलित प्रयोग, कृषि विविधीकरण, फसल, सब्जी, मुर्गी पालन, मधुमक्खी पालन, मत्स्य पालन आदि विषयों पर किसानों को जागरूक बनाया जाएगा। ताकि विकसित यूपी- 2047 में कृषि क्षेत्र एवं कृषकों का अहम योगदान सुनिश्चित हो सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें