बस्ती। रुधौली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अपहरण का केस दर्ज किया है। इसी थाने के एक गांव की रहने वाली महिला ने तहरीर देकर बताया है कि उनके बेटे की शादी साथ हुई थी। बेटा अपनी पत्नी के साथ मुंबई कामकाज के चक्कर में गया था। आरोप है कि बहू का संपर्क यहां बिहार निवासी ड्राइवर से हो गया। इसके दस माह बीतने के बाद भी उनका बेटा घर नहीं आया। ट्रक ड्राइवर व बहू से इस बारे में पूछा तो दोनों ने कहा कि कई महीने से दिखाई नहीं पड़ रहा है। उन्हें शक है कि बेटे को मारकर फेंक दिया गया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद