बस्ती। लालगंज पुलिस ने अपहरण व मारपीट की घटना में न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि दुर्गा प्रतिमा स्थापना कमेटी के पोस्टर पर पत्थर फेंकने की बात पर विपक्षियों ने 11 वर्षीय बेटे का मारपीट कर अगवा कर लिया। इसकी सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस के पहुंचने पर विपक्षियों ने जातिसूचक व अपशब्द कहते हुए मारापीटा और अश्लील हरकत की। पुलिस ने आरोपी बाबूराम के घर से उनके बेटे को बरामद किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर किरन, अंगद और बाबूराम पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद