फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वायुसेना में जाना चाहती हैं खुशी त्रिपाठी

Sun, 21 Apr 2024 03:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में हासिल किया सातवां स्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में हाजी मोहम्मद इंटर काॅलेज की छात्रा खुशी त्रिपाठी ने 97.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में सातवां स्थान प्राप्त किया है। खुशी ने बताया कि वह वायुसेना में जाना चाहती हैं। इसके लिए अभी से एनडीए की तैयार कर रही हैं।
विज्ञापन

वह ने बताया कि देश की सेवा के लिए सेना सर्वश्रेष्ठ माध्यम है। खुशी ने बताया कि पिता राजेश कुमार त्रिपाठी उर्वरक व्यवसायी हैं और माता सोनू त्रिपाठी गृहिणी। दोनों पढ़ाई को लेकर बहुत गंभीर रहते हैं। बताती है प्रतिदिन घर पर चार से पांच घंटे पढ़ाई करती हूं। गुरुजनों ने पढ़ाई में खूब सपोर्ट किया। कक्षाओं में जो विषय समझ में नहीं आता था, बाद में शिक्षकों पर पूछने पर वह मदद करते थे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें