फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मशाल पहुंची, आज निकलेगी रैली

Sun, 21 May 2023 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स- 2022 तृतीय संस्करण का मशाल शनिवार की शाम संतकबीरनगर जनपद से बस्ती लाई गई। इसकी अगवानी बीडीओ साऊंघाट योगेंद्र राम त्रिपाठी ने की। जिला क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने जनपद सीमा कांटे चौराहा के निकट फोरलेन पर मशाल को पुलिस सुरक्षा के बीच प्राप्त किया।
विज्ञापन

तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार जिला क्रीड़ाधिकारी शाम को जनपद सीमा कांटे चौराहे के पास शाम को मुस्तैद हो गए। यहां पुलिस सुरक्षा में खेलो इंडिया का मशाल लाया गया। मशाल के साथ वह जनपद की ओर बढ़े। बीडीओ साऊंघाट ने अपने सीमा क्षेत्र में इसकी आगवानी की। इसके बाद विकास खंड सदर क्षेत्र में प्रवेश करते ही मशाल की आगवानी ब्लाक प्रमुख सदर राकेश श्रीवास्तव और बीडीओ सदर विनोद कुमार पांडेय ने किया। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि 21 मई की सुबह शहर में इस मशाल के साथ रैली निकाली जाएगी। मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी होंगे। शास्त्री चौक से सुबह छह बजे मशाल रैली निकलेगी, यह जीजीआईसी में जाकर समाप्त होगी। यहां विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यकम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके बाद खेल कार्यक्रमों से सभी को अवगत कराया जाएगा। क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष रणधीर सिंह, सचिव रामसिंह, हैंडबाल खेल के प्रशिक्षक विकास कुमार सोनकर, एथलेटिक्स खेल के प्रशिक्षक मंजीत सिरताज सिंह एवं मयंक श्रीवास्तव आदि लोगों ने मशाल जुलूस में अधिक से अधिक संख्या में लोगों से शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें