11 मई से होगा खेल कॉलेजों में प्रवेश
बस्ती। प्रदेश के तीनों खेल कॉलेजों में कक्षा छह में 11 मई से प्रवेश शुरू हो रहा है। खेल विभाग के अनुसार प्रवेश तीन चरणों में होगा। प्रथम चरण में चयन ट्रायल्स, द्वितीय में प्रवेश परीक्षा और तृतीय में काउंसलिंग होगी। उप क्रीड़ा अधिकारी प्रमोद जायसवाल ने बताया कि क्रिकेट, फुटबॉल, वालीबॉल, एथलेटिक्स, जिमनास्टिक, कुश्ती, तैराकी, कबड्डी, जूडो, बैडमिंटन खेलों में प्रवेश शुरू किया जाएगा। बताया कि बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ी जिनकी उम्र नौ से 12 साल के बीच है उन्हें ही प्रवेश दिया जाएगा। फिजिकल और खेल कौशल की जांच मैदान में होगी। जिसे उत्तीर्ण करने के लिए अभ्यार्थी का 40 अंक लाना अनिवार्य है। पूर्णांक 100 नंबर का होगा। अधिक जानकारी के लिए किसी कार्य दिवस में स्टेडियम स्थित खेल विभाग से संपर्क कर सकते हैं।