बस्ती। भू-लेख पोर्टल पर खतौनी को पूर्णः ऑनलाइन/रियल टाइम किया गया है। यह जानकारी देते हुए मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने बताया कि आम जनमानस की सुविधा के लिए तहसील के कंप्यूटर केंद्र एवं जनसेवा केंद्रों के माध्यम से खतौनी की प्रति उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि खतौनी की प्रमाणित प्रति आनलाइन कर दिया गया है तथा आवेदक आॅनलाइन माध्यम से शुल्क भुगतान कर खतौनी की प्रति डाउनलोड कर सकता है। आधिकारिक वेबसाइट https://bor.up.nic.in पर लॉगिन करना होगा। संवाद