खिलाड़ी को पुरस्कृत करते अतिथि।
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड पर शनिवार को अंडर-12 आयु ग्रुप के मध्य मैच खेला गया। जिसमें खैर क्रिकेट अकादमी ने बस्ती स्टेडियम को 21 रन से हराया। निर्धारित 20 ओवर के मुकाबले में खैर क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए खैर क्रिकेट अकादमी 18.2 ओवर में 145 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से आनजानेय प्रताप सिंह ने 47, सक्षम वर्मा ने 19, आर्यकवीर सिंह ने 15 रन बनाए। बस्ती स्टेडियम की तरफ से रितिक ने तीन विकेट झटके। जैद ने दो, संस्कार और अंकित चौधरी ने एक-एक विकेट लिए। स्कोर का पीछा करने उतरी बस्ती स्टेडियम की टीम 19.3 ओवर में 124 रन बनाकर आल ऑउट हो गई। टीम की ओर से अंकित चौधरी ने 33, श्लोक ने 18, जैद ने 15 और ऐश्वर्या पांडेय ने 10 रनों की पारी खेली। खैर क्रिकेट अकादमी की तरफ से सक्षम वर्मा ने चार विकेट लिए। आर्यक वीर प्रताप सिंह ने दो, अनजाने और आचमन शुक्ला ने एक-एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन करने वाले सक्षम वर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सीनियर खिलाड़ी अजय प्रताप सिंह ने दिया। कोल आलोक वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।