सोनहा क्षेत्र में अवध कुमारी इण्टर कालेज भितेहरा में कबड्डी व खो खो प्रतियोगिता में छात्रो ने क
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनहा । अवध कुमारी इंटर कालेज भितेहरा परिसर में कबड्डी खो खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में बालिकाओं की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की । बालक वर्ग ने कबड्डी में केजीएन टीम ने किंग टीम को 10-0 से हराया। कबड्डी प्रतियोगिता खो खो टीम की आसिया खातून, लक्ष्मी, रिंका, नेहा, अंसुका आदि विजेता टीम को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि शुभम् सिंह ने कहा कि खेल से शारीरिक मानसिक लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, मगर उन्हें तलाशने व तराशने के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन जरूरी है। प्रतियोगिता के आयोजक पंकज सिंह , अरूण कुमार व राम जीत रहे। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सीताराम यादव , अनिल , राहुल , उमाभारती, सुहेल आदि मौजूद रहे।