फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: केवटली के हरि प्रसाद की मौत का रहस्य बरकरार, विसरा सुरक्षित

Mon, 19 Jun 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के केवटली गांव के हरि प्रसाद की मौत को लेकर रहस्य बरकरार है। पोस्टमार्टम में भी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। ऐसे में विसरा जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। हिरासत में लिए गए हरि प्रसाद के दोस्त से भी पूछताछ में पुलिस को कुछ खास हासिल नहीं हुआ। एसओ दुबौलिया इंद्रभूषण सिंह का कहना है कि विसरा जांच के लिए भेजा जाएगा। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन

दुबौलिया थानाक्षेत्र के केवटली निवासी 47 वर्षीय हरि प्रसाद अपनी ससुराल चनवापुर में रहते थे। वह चार महीने से कलवारी थाना क्षेत्र के एकसड़ा चौराहे पर एक मिठाई की दुकान में काम करते थे। शनिवार को उसी दुकान पर हरि प्रसाद की तबीयत खराब हो गई। सीएचसी बहादुरपुर ले जाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही हरिप्रसाद की मौत हो गई। ससुराल से ससुर सहित अन्य लोग अंतिम संस्कार के लिए साढ़े चार बजे के करीब कटरिया चांदपुर तटबंध के पास घाट पर मिट्टी में दफन करने लगे। तभी केवटली गांव से मृतक के भाई व अन्य लोग पहुंच गए। बताया जाता है कि शव को नहलाते समय नाक व मुंह से खून देख किसी ने दुबौलिया पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
-
जैसे किसी दवा का रिएक्शन हो
- हरि प्रसाद की मौत के रहस्य से पर्दा तो अब बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही उठेगा। मगर प्रथम दृष्ट्या ऐसा लग रहा है मानो उसे कोई गलत इंजेक्शन लगाया गया हो। सूत्रों के मुताबिक इंजेक्शन लगाने के बाद दवा रिएक्शन करने से शरीर में जो लक्षण दिखते हैं, वैसा ही हरि प्रसाद के शरीर में पाया गया। उनके हार्ट भी सुरक्षित थे और जहरीला पदार्थ खाने जैसा लक्षण भी नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें