बस्ती। रौता चौराहे का नाम चित्रगुप्त चौक किए जाने पर कायस्थ सेवा ट्रस्ट ने शुक्रवार को नगरपालिका अध्यक्ष का धन्यवाद ज्ञापित किया। जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नगरपालिका चेयरमैन नेहा वर्मा के आवास पर पहुंचे। उन्हें पुष्पगुच्छ के साथ धन्यवाद दिया। चेयरमैन के प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने कहा कि शहर के चौराहों को साफ सुथरा और आकर्षक बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। सभासद रमेश गुप्ता, बैजंती सिंह, प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव, शाहजहां, राजन ठाकुर आदि ने कायस्थ सेवा ट्रस्ट की मांग का समर्थन करते हुए चौराहे का नाम चित्रगुप्त चौक किए जाने का प्रस्ताव रखा। ट्रस्ट संस्थापक अजय श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास्तव, नीतेश श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद