संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नगरीय पीएचसी नरहरिया और बरदहिया के स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें कायाकल्प अवार्ड के लिए दिया गया।
सोमवार को राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन की ओर से स्टेशन रोड स्थित एक होटल सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. आरपी मिश्र ने डॉक्टर और कर्मचारियों को सम्मानित किया।
सीएमओ ने कहा कि पीड़ितों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ देने व संक्रमण नियंत्रित करने के उद्देश्य से कायाकल्प अवार्ड योजना संचालित है। स्वास्थ्य केंद्रों को इस अवार्ड में शामिल किया जा रहा है। अर्बन हेल्थ को-आर्डिनेटर सच्चिदानंद चौरसिया ने कहा कि नगरीय पीएचसी बरदहिया को वर्ष 2020-21 में कायाकल्प अवार्ड में डेढ़ लाख और वर्ष 2021-22 में कायाकल्प अवार्ड के रूप में सांत्वाना पुरस्कार 50 हजार रुपये प्राप्त हुए थे।
इसी प्रकार पीएचसी नरहरिया ने 2020-21 में 50 हजार और वर्ष 2021-22 में भी 50 हजार रुपये कायाकल्प अवार्ड का इनाम जीता है। एडी हेल्थ डॉ. नीरज पांडेय ने चिकित्सकों और कर्मचारियों को प्रशस्तिपत्र और शील्ड देकर उनकी पीठ थपथपाई की। एसीएमओ डॉ. एके मिश्र ने कायाकल्प अवार्ड प्राप्त होने पर दोनों पीएचसी के कर्मियों का हौसला बढ़ाया। संचालन डीपीएम राकेश पांडेय ने किया।
-
इन्हें मिला सम्मान
अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सच्चिदानंद चौरसिया, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. एके कुशवाहा, फार्मासिस्ट विजय कुमार, एलटी अजय कुमार, अरुण कुमार, स्टाफ नर्स पूनम यादव, कीर्ति सिंह, दिलीप, पुनीत, चांदमति, रमावती, सुधीर यादव, रोहन धवन, पलक श्रीवास्तव, राकेश पांडेय, दुर्गेश मल्ल, एसआर पांडेय, दिनकर पर्वत, अरविंद कुमार पांडेय, महेंद्र शंकर, जीशान अली को सम्मानित किया गया।