छावनी। कस्तूरबा गांधी विद्यालय की 18 छात्राएं शनिवार को बीमार हो गईं। सभी को आनन फानन में पीएचसी जितियापुर में भर्ती कराया गया। सभी का इलाज कर चिकित्सक ने बताया कि वायरल बुखार से छात्राएं पीड़ित हैं। विक्रमजोत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा सुमन, अंशु, लवी, वंदना, सुषमा, रोशनी, संध्या, कुसुम, ऋशु, साक्षी, चांदनी, शिवानी, अंजू, कोमल शर्मा, पल्लवी, रोशनी पांडेय की अचानक तबियत बिगड़ गई। आनन फानन में सभी को विद्यालय के बगल स्थित पीएचसी जितियापुर में भर्ती कराया गया। डॉ. खशिफ फारूकी ने बताया कि कस्तूरबा विद्यालय में स्वास्थ्य टीम भेज कर जांच के लिए छात्रों के खून का नमूना लिया गया है। 18 छात्राएं वायरल बुखार से पीड़ित हैं जिनका इलाज चल रहा है। स्थिति नियंत्रित है।
-
कई दिनों से खराब है आरओ
- बताया जा रहा है कि कस्तूरबा गांधी विद्यालय में स्थापित आरओ पानी मशीन कई दिनों से खराब है। जिससे छात्राओं को शुद्ध जल नहीं मिल रहा है। जिससे वायरल बुखार की चपेट में आ गईं। वार्डेन विनीता पांडेय ने बताया कि आरओ मशीन ठीक काम कर रही है। सभी को पीने के लिए शुद्ध पानी मिल रहा है।