फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 800 मीटर दौड़ में करिश्मा रहीं अव्वल

Sat, 19 Oct 2024 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में परचम लहराने वाले बच्चों को कृषक इंटर कॉलेज गौर में किया गया
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

गौर। जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कृषक इंटर कॉलेज गौर के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। 3000 मीटर की दौड़ में छात्रा अनामिका द्वितीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में छात्रा करिश्मा को प्रथम स्थान मिला। खिलाड़ियों को शुक्रवार को प्रधानाचार्य अरविंद कुमार त्रिपाठी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
तीन दिवसीय जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। कृषक इंटर कॉलेज गौर के छात्र अभिनव शुक्ला गोला क्षेपण में तृतीय स्थान पर रहे। अन्य प्रतियोगिताओं में कॉलेज की छात्रा काजल सिंह, राधा मौर्य व छात्र इंद्रजीत और जाबिर ने जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया। बच्चों के शानदार प्रदर्शन पर प्रधानाचार्य अरविंद त्रिपाठी ने पुरस्कृत करते कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने कम संसाधनों में जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक मनोज कुमार राय, धर्मेंद्र कुमार सिंघाल, संदीप मणि त्रिपाठी, संतोष शुक्ल, अभय उपाध्याय, अनीस अहमद, डॉ. नवीन श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश यादव, हीरालालजी, तिलक राम वर्मा आदि मौजूद रहे।ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें