नूर मोहम्मद को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी देते मुख्य अतिथि गोपेश पाल।
नगर बाजार। पोखरनी के महाकाल क्रिकेट ग्राउंड में हो रही नाइट अंड्रूम क्रिकेट प्रतियोगिता के 11वें दिन कप्तानगंज और ओड़वारा के बीच सेकंड लीग मैच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी ओड़वारा की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 46 रनों का लक्ष्य विपक्षी टीम को दिया। इसके जवाब में उतरी कप्तानगंज की टीम ने सात ओवर में इस मुकाबले को जीत लिया। कप्तानगंज की टीम के तरफ से शानदार प्रदर्शन करने के कारण नूर मोहम्मद को मैन ऑफ द मैच दिया गया। नूर ने इस मैच में 9 रनों का योगदान दिया और 4 विकेट भी चटकाए। कमेंट्री प्रवेश विश्वकर्मा ने किया। इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता गोपेश पाल ने फीता काट कर किया। टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष अखिल श्रीवास्तव, प्रतीक श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष पवन चौधरी, संजय श्रीवास्तव, निखिल श्रीवास्तव, आदित्य युवराज, जयसिंह, संतोष यादव, सृष्टि, कोषाध्यक्ष अमित चौधरी, रूपक श्रीवास्तव, ध्रुव नारायण पांडेय, गनेश वर्मा व राम उदार आदि मौजूद रहे।