फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कप्तानगंज व चकिया सुपर किंग सेमीफाइनल में

Sat, 15 Apr 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
नगर में क्रिकेट प्रतियोगिता में मैच खेलते खिलाड़ी।
विज्ञापन
नगर बाजार। पोखरनी के महाकाल क्रिकेट ग्राउंड में हो रहे नाइट अंड्रूम क्रिकेट प्रतियोगिता के 12वें दिन कप्तानगंज और नगर के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी नगर की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 80 रन बनाए। इसके जवाब में उतरी कप्तानगंज की टीम ने 7 ओवर 5 विकट रहते हुए ही मैच को जीत लिया। कप्तानगंज की टीम के तरफ से शानदार प्रदर्शन के लिए नूर मोहम्मद को मैन ऑफ द मैच दिया गया। जिसने इस मैच में 13 रनों का योगदान दिया और 3 विकट चटकाए। प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला चकिया सुपरकिंग और बनकटी के बीच हुआ। इसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी बनकटी की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 67 रन बनाए। जवाब में उतरी चकिया सुपरकिंग की टीम ने मैच के आखिरी ओवर में इस मुकाबले को 5 विकट से जीत लिया। शानदार प्रदर्शन कर रहे मटेलू को मैन ऑफ द मैच दिया गया। जिसने इस मुकाबले में 4 विकेट चटकाए। दोनों मैच में कमेंट्री प्रवेश विश्वकर्मा ने किया। इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन निखिल श्रीवास्तव ने फीता काट कर किया। इस मौके पर टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष अखिल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष पवन चौधरी, साहिल चौधरी सुभाष चौधरी संजय श्रीवास्तव, निखिल श्रीवास्तव, प्रतीक, आदित्य, सृष्टि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें