फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कानूनगो के स्थानांतरण से बढ़ी समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। तहसील में तैनात रजिस्ट्रार-कानूनगो रवि प्रकाश पाठक और रामसूरत वर्मा के स्थानांतरण होने से पटल खाली हो गया है। इससे रोजाना कई फरियादियों को निराश लौटना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक पूर्व में तैनात दो रजिस्ट्रार-कानूनगों के पास नायब तहसीलदार रामनगर व सोनहा के पेशकार का अतिरिक्त कार्यभार था। इसके अलावा अधिष्ठान व अभिलेखागार पटल की जिम्मेदारी थी। तहसीलदार पंकज गुप्ता ने बताया कि दोनों रजिस्ट्रार के स्थानांतरण असुविधा हुई है। फिर भी कोई कार्य प्रभावित न हो इसके लिए तहसील में मौजूद निर्वाचन का प्रभार देख रहे रजिस्ट्रार कानूनगो हबीबुर्रहमान को सभी पटल की जिम्मेदारी दी गई है। बहुत जल्द गैर जनपद से स्थानांतरित होकर आए रजिस्ट्रार-कानूनगों की तैनाती भी हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें