पूर्व माध्यमिक विद्यालय गाना में प्रतिभाशाली छात्रों का किया गया सम्मान। स्रोत विद्यालय
कुदरहा। जनपद के होनहार छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कुदरहा ब्लॉक के क्षेत्र आदर्श नगर पंचायत गायघाट स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय गाना के छात्र कमल नयन ने जनपद स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं, पीएमश्री विद्यालय पाऊं की छात्रा मान्या सोनकर ने टॉप-10 में अपनी जगह बनाई है। कमल नयन की इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि यदि हौसला बुलंद हो तो संसाधन बाधा नहीं बनते। इस उपलब्धि के फलस्वरूप कमल नयन को सतीश धवन स्पेस सेंटर, श्रीहरिकोटा (हैदराबाद) में एक्सपोजर विजिट पर जाने का अवसर मिला है। छात्र को इस शैक्षिक भ्रमण के लिए हवाई जहाज से ले जाया जाएगा।
छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें समारोह में शनिवार को सम्मानित किया गया। कमल नयन को टैबलेट, साइंस किट स्टडी किट व बैग दिए गए।