फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कजरी महोत्सव : सजी गीत संगीत से शाम, कलाकारों ने बांधा समा

विज्ञापन
टाउन क्लब में कजरी महोत्सव का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
-स्कूली बच्चों व महिला क्लब भी की भागीदारी, भक्ति व लोक गीतों से सजी शाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के टाउन क्लब में कजरी महोत्सव का आयोजन बुधवार को हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय तथा बाहर से आए कलाकारों ने गीत संगीत व लोकगीतों से समा बांसा। गीत व संगीत पर दर्शक झूम उठे। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद हरीश द्विवेदी, डीएम अंद्रा वामसी व एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने किया।
जनपद के विभिन्न विद्यालयों ने कजरी महोत्सव के मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, जहां एक तरफ राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की बच्चियों ने पिया मेहंदी लिया दा, मोती झील से गाने पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया, वहीं बेगम खैर पांडेय गर्ल्स, झिनकू लाल त्रिवेणी, राम आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटेश्वर पार्क, जीआरएस इंटर कॉलेज, कंपोजिट स्कूल गांधीनगर आदि विद्यालयों से आए बड़ी संख्या में बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। वहीं एकल गीत में राशि श्रीवास्तव ने अपने गायन से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में फ्रेंड्स क्लब की नम्रता, विभा, विद्या पांडेय, वंदना व सरिता ने माता के भजन से माहौल भक्तिमय बना दिया। चित्रांश क्लब की महिलाओं ने भी भजन गाकर समा बांधी। वाराणसी घराने से अंशुमान महाराज के शास्त्रीय संगीत ने शास्त्रीय गायन के साथ कजरी गीत की प्रस्तुति दिया। रिदम एकेडमी के कलाकारों ने कजरी गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। दूरदर्शन कलाकार सुचिता पांडेय ने राम सीता भजन के साथ ही कई मनमोहन कजरी गीतों से लोगों को आनंदित किया।
विज्ञापन

डॉ. रंजना अग्रहरि ने देवी भजन के साथ एक से बढ़कर एक लोकगीत की प्रस्तुति दी। एसडीएम सदर गुलाब चंद्र, पर्यटन अधिकारी विकास नारायण तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर विनय चौहान ने मंच पर सभी कलाकारों को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन जीजीआईसी की शिक्षिका मानवी सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें