फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छावनी की कोतवाल बनीं काजल, एक दिन चलाया थाना

Sat, 12 Oct 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
छावनी थाने का निरीक्षण करती एक दिन की कोतवाल बनी काजल,साथ में रजिस्टर दिखाते एसएचओ विजय कुमार द
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छावनी (बस्ती)। मिशन शक्ति फेज के तहत शुक्रवार को देवखर के एक विद्यालय की 12वीं की छात्रा काजल गौतम को एक दिन का सांकेतिक कोतवाल बनाया गया। एसएसआई छात्रा साक्षी सिंह तथा दिवसाधिकारी छात्रा खुशी सिंह को नियुक्त किया गया। अन्य छात्राओं को एसआई तथा बीपीओ के रूप में रखा गया।
विज्ञापन

छात्रा काजल गौतम ने फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई की। थाना कार्यालय, हवालात, मेस तथा थाना परिसर का निरीक्षण किया। महिला हेल्प डेस्क की कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। डे ऑफिसर छात्रा खुशी सिंह ने अपनी भूमिका का निर्वहन किया। एसएचओ विजय दुबे ने कोतवाल काजल गौतम को बैंक, एटीएम की चेकिंग, बाइक चेकिंग, संदिग्धों व दुर्गा प्रतिमाओं की सुरक्षा संबंधित जानकारी दी। पुलिस के साथ पैदल गश्त भी किया।
विज्ञापन

कोतवाल काजल गौतम ने प्रभारी निरीक्षक विजय दुबे को महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
मिशन शक्ति अभियान की सफलता एवं उपयोगिता के बारे में प्रकाश डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें