आबकारी टीम ने तोड़ी पांच कच्ची की भट्ठियां
बस्ती। जिले में आबाकारी विभाग की ओर से कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को टीम ने मुखबिर की सूचना पर छावनी थानाक्षेत्र के संदलपुर मांझा में पांच कच्ची शराब की भट्ठियां तोड़ी गई। आबकारी निरीक्षक बृजेश ने बताया कि उक्त स्थान से 165 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। इसके साथ ही पांच भट्ठियों को तोड़ा गया। करीब 23 क्विंटल लहन भी नष्ट किया गया। लोगों से अपील की गई कि यदि कच्ची शराब कहीं बन रही हो तो इसकी सूचना पुलिस व आबकारी विभाग को दें। कच्ची शराब मानक विहीन बनाई जाती है। इसे पीने से लोगों की मौत हो सकती है।