बस्ती। 21 से 28 सितंबर तक आगरा में आयोजित प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए बृहस्पतिवार को शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन-ट्रायल हुआ। सफल खिलाड़ी टीम में शामिल किए गए। इसके अलावा प्रदेश स्तरीय पं. दीन दयाल उपाध्याय सीनियर पुरुष वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन-ट्रायल किया गया। यह प्रतियोगिता सहारनपुर में 15 से 17 सितंबर के मध्य खेली जाएगी। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिली कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। उप क्रीड़ाधिकारी प्रमोद जायसवाल ने सहयोग किया। संवाद