फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बहन ने सगे भाई पर दर्ज कराया जेवरात चोरी का केस

Tue, 27 Jun 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। थानाक्षेत्र के हसीनाबाद बाजार स्थित एक मकान से जेवरात चोरी होने के मामले में पुलिस ने बहन की तहरीर पर उसके सगे भाई पर चोरी का केस दर्ज किया है। पैकोलिया थानाक्षेत्र के नागपुर गांव निवासी दिनेश सिंह की पुत्री आकांक्षा सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि 18 जून की रात मेरी मां हसीनाबाद स्थित मकान के छत पर सोई थी। जहां से वह अचानक नीचे गिर गयीं और उन्हें काफी चोटें आ गयीं। उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर उन्हें भर्ती कराया गया है, जहां पर इलाज चल रहा है। रविवार को जब वह हसीनाबाद स्थित अपने मकान पर गयी तो देखा कि मां की आलमारी में रखी सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी और एक सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया है। मुझे संदेह है कि मेरा भाई बबल सिंह उर्फ सुधांशु सिंह जेवरात चोरी करके कहीं चला गया है। थानाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर जेवरात बरामद कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें