बस्ती। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर परसा हज्जाम के पास बाइक सवार युवक-युवती को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हेलमेट पहने बाइक सवार व पीछे बैठी युवती को भी गंभीर चोटें आईं। घायलों की पहचान 26 वर्षीय कृष्णचंद्र निवासी देवरिया घाट थाना दुधारा संतकबीरनगर तथा 22 वर्षीय काजल पुत्री कमलेश निवासी डरमां पांडे थाना रुधौली जनपद बस्ती के रूप में हुई। दोनों रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंचे खझौला चौकी पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। थानाध्यक्ष रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को फोन के माध्यम से दे दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी। जिला अस्पताल में गम्भीर रूप से घायल कृष्णचंद्र की हालत गंभीर है। संवाद