फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल भेजा गया रिश्वत लेते पकड़ा गया अवर अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल भेजा गया रिश्वत लेते पकड़ा गया अवर अभियंता
विज्ञापन

व्यावसायिक कनेक्शन के लिए 50 हजार रुपये घूस लेने का आरोप
बस्ती। उपभोक्ता से व्यावसायिक कनेक्शन देने के लिए 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार विद्युत निगम के अवर अभियंता राघवेंद्र प्रताप को बुधवार को पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय से उसे जेल भेज दिया गया।
गोरखपुर की एंटी करेप्शन टीम ने मंगलवार को गिदही के पास एक दुकान में अवर अभियंता को रुपये लेते हुए पकड़ा था। टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर संतोष कुमार दीक्षित ने मुंडेरवा थाने में मंगलवार देर रात मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

मुंडेरवा थानाक्षेत्र के दिकतौली निवासी दिवाकर विक्रम का कहना है कि वह गांव के पूरब आरो प्लांट लगा रहे हैं। इसके लिए 45 केवीए के व्यावसायिक कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। उनका आरोप है कि कनेक्शन के शुल्क की रसीद कटवाने के अलावा वह अन्य औपचारिकताएं पूरी कर चुके थे, लेकिन मीटर से कनेक्शन जोड़ने के लिए विद्युत वितरण खंड तृतीय के अवर अभियंता राघवेंद्र प्रताप 50 हजार रुपये मांगने लगे।
विज्ञापन

इससे आजिज आकर 20 अगस्त को भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई गोरखपुर में इसकी शिकायत कर दी। उनकी शिकायत पर मंगलवार को बस्ती पहुंची भ्रष्टाचार निवारण टीम ने अवर अभियंता को गिदही पावर हाउस के पास स्थित चाय की दुकान पर 50 घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें