फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गन्ना विकास विभाग का कनिष्ठ सहायक बर्खास्त

Mon, 19 Jun 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अपने दायित्वों का निर्वहन न करने व बिना किसी सूचना के गायब रहने पर गन्ना विकास परिषद में कनिष्ठ सहायक पद पर तैनात संदीप कुमार पाठक को आयुक्त गन्ना एवं चीनी ने तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। वह पिछले काफी दिनों से बिना किसी सूचना व प्रार्थना पत्र के अपने कार्य से अनुपस्थित चल रहे थे। यह कार्रवाई प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत किया गया है।
विज्ञापन

यह जानकारी जिला गन्ना अधिकारी मंजू सिंह ने दी है। बताया कि सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 के नियम 3 के विपरीत कार्य करने एवं सरकारी नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाए जाने पर कनिष्ठ सहायक संदीप कुमार पाठक को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें