फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रधानों को प्रशासक बनाएं जाने पर खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। उत्तर प्रदेश शासन की ओर से ग्राम प्रधानों को ही ग्राम पंचायत का प्रशासक बनाए जाने पर प्रधानों में खुशी की लहर है। उनका कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है। कार्यकाल समाप्त होने के पहले प्रशासक बनाने की सूचना पर बनकटी प्रमुख प्रतिनिधि रामायण रघुनाथ सिंह सहित प्रधानों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सरकार सहित प्रधान संगठन के नेताओं को बधाईयां दीं। इस मांग को लेकर ग्राम प्रधान लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। प्रधान संघ अध्यक्ष रविचंद पांडेय ने कहा कि सरकार का निर्णय सराहनीय है अब गांव में विकास गति बढ़ेगी और गांव के लोगों भटकना नहीं पड़ेगा। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद चौधरी, राजेश चौधरी, लक्ष्मी गुप्ता, धीरज कुमार, बबलू दूबे, मुरलीधर शुक्ला, रणजीत उपाध्याय, आनन्द उपाध्याय, विरेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें