बस्ती। नाइलिट से उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए 24 और 25 अगस्त को डीजीई कैंपस नई दिल्ली में जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता ने बताया कि ऐसे शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियां जिन्होंने विभाग द्वारा संचालित कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत ओ-लेवल एवं सीसीसी प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया हो और प्रमाणपत्र मिला चुका है, वे जॉब फेयर में प्रतिभाग कर सकते हैं। संबंधित विद्यार्थी अपने प्रशिक्षणदायी संस्था के माध्यम से 10 अगस्त तक पंजीकरण अवश्य करा लें, जिससे उन्हें जॉब फेयर आयोजन का लाभ प्राप्त हो सके। संवाद