फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रोजगार मेला 28 को, 5000 पदों पर होगा चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। युवाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के लिए 28 अक्तूबर को जनपद स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय और कर्मा देवी ग्रुप संसारपुर फुटहिया के संयुक्त तत्वावधान में यह मेला सुबह 10 बजे से कर्मा देवी ग्रुप के परिसर में लगेगा। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने शनिवार को बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के करीब 50 नियोजकों की ओर से लगभग 5000 रिक्त पदों पर चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने अधिक से अधिक अभ्यर्थियों से रोजगार मेले में प्रतिभाग करने की अपील की, ताकि वे उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठा सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें