रुधौली। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में चयन परीक्षा के माध्यम से प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। विद्यालय प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अभ्यर्थी अब सात अगस्त तक अपना ऑनलाइन पंजीकरण निशुल्क करा सकते हैं। विद्यालय की प्राचार्या अमिता सक्सेना ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/Index/Registration लिंक के माध्यम से निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संवाद