सल्टौआ। सोनहा थानाक्षेत्र के तुरकौलिया उर्फ करमहिया टोला कोटिया में एक मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना सामने आई है। गांव निवासी सुमन ने पुलिस को बताया कि उनके पति धर्मेंद्र मुंबई में रहते हैं और वह बच्चों के साथ घर पर रहती हैं। शनिवार की रात में चोर उनके कमरे का ताला तोड़कर कमरे में घुस गए। अंदर रखा बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा सोने का झाला, मंगलसूत्र, पावजेब व पायल चुरा ले गए। रविवार की सुबह उठी तो ताला टूटा था और सारा सामान बिखरा था। घर में किसी के न होने के कारण पुलिस को सूचना सोमवार को दी। पुलिस छानबीन में जुटी है। संवाद
-