फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सल्टौआ ब्लाॅक की एक बच्ची जेई पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अब दो पॉजिटिव केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिला अस्पताल में तेज बुखार से पीड़ित एक सात वर्षीय बच्ची मस्तिष्क ज्वर से पीड़ित पाई गई है। इस प्रकार जिले में अब दो पॉजिटिव केस पाए जा चुके हैं। जिले के सल्टौआ ब्लाक के बेदौली गांव की सात वर्षीय बच्ची को कई दिनों से तेज बुखार था। उसे परिवार के लोगों ने जिला अस्पताल के बाल रोग वार्ड में भर्ती कराया। इसके बाद डॉक्टर ने इसका सीरम टेस्ट करवाया। सीरम जांच में रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। इलाज चल रहा है। एसआईसी डॉ. एसके कौशल ने बताया कि बच्ची का इलाज चल रहा है। सूचना भेज दी गई है। गांव में सीएमओ स्तर से निरोधात्मक कार्रवाई होगी। सीएमओ डॉ. आरपी मिश्र ने कहा कि जेई के पुष्टि के बाद स्थानीय स्तर की टीम को कल मौके पर भेज कर वहां निरोधात्मक कार्रवाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें